देवबंद में सांपला रोड़ पर डंपर की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत।
देवबंद: सांपला रोड़ पर डंपर की टक्कर से मोपेड सवार फुलास अकबरपुर निवासी कामिल की सड़क हादसे में मौत हो गई और मोपेड पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई सुचना देने पर प्रधान और पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सको ने कामिल पुत्र फय्याज को म्रत घोषित कर दिया हादसे की खबर जैसे ही मृतक के गांव में पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
6/6/2026 को फुलास अकबरपुर निवासी कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे जैस ही मोपेड देवबंद ब्लाॅक के नजदीक पहुंची, पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयंकर थी कि मोपेड के परखच्चे उड़ गए । सुचना पर फुलास अकबरपुर के प्रधान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। डंपर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया था
देवबंद के सांपला रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार डंपर की टक्कर लगने से कामिल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान हसनैन गौड़ मौके पर पहुंचे और घायल कामिल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण रास्ते में ही कामिल ने दम तोड़ दिया।
इस दुखद हादसे की खबर से फुलास अकबरपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
