विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: जिलाध्यक्ष

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: जिलाध्यक्ष
सहारनपुर में सपा की मासिक बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष।

सहारनपुर। सपा की मासिक बैठक में महंगाई बेरोजगारी के साथ-साथ पेपर लीक और मजहब देख कर हत्या किए जाने की घटनाओं के कड़े शब्दों में निंदा की गई और 2027  होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया गया।

अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में जिला अध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद की देखरेख में समस्त प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि आज भाजपा के कार्यों से हर वर्ग त्रस्त है और इस भाजपा सरकार से निजात चाहता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जंगल राज कायम है, हत्याएं लूट की घटनाएं बढ़ रहे हैं। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि आज सभी विधानसभा अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष अपने संगठन को मजबूत करें जिससे हम संगठन के बल पर 2027 का चुनाव जीतकर अखिलेश यादव को मंकी मुख्यमंत्री बनाने का कम करें। पूर्व विधायक मनोज चैधरी प्रदेश सचिव मजहरी राणा ने कहा कि आज महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। मजदूरों को काम नहीं मिल रहे हैं और रोजगार की तलाश में पेपर देने वाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है लगातार पेपर  लीक की घटनाएं बढ़ रही है जिसका एकमात्र विकल्प समाजवादी पार्टी है।

प्रदेश सचिव रूही अंजुम वरिष्ठ नेता साजिद चैधरी ने कहा कि 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य बनाकर कार्य करें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, पूर्व मंत्री लियाकत अली, ब्लॉक प्रमुख चैधरी ताहिर हसन, जिला पंचायत सदस्य ममता चैधरी फरहाद आलम गाड़ा, चैधरी सलीम अख्तर, चैधरी अब्दुल गफूर, सुदेश गुर्जर, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, रतन यादव, मुस्तकीम राणा, संदीप सैनी, रमेश पंवार, राजकुमार घाटेड़ा, काशिफ अली, आसिफ चैधरी, विलास राणा, ओसामा गाड़ा, रामाशीष यादव, महजबी खान, महेंद्र राकेश, नवाब यादव, हसीन कुरैशी, सतीश कुमार, वासिल तोमर, नियाज हसन, किरण पाल, राजेश सैनी, कंवरपाल अहमदपुर, नागेंद्र राणा, अर्जुन पंडित, महेंद्र कोटिया, राव साकिब, जिंदी गुजर, फरजाना, अंजू रानी, अशोक  बर्मन, सबरीन, मुस्कान, सिद्धार्थ यादव,  शमशेर, कुलदीप हंस, शाहनवाज, प्रदीप कुमार, सोनू नंबरदार, मोहम्मद आफताब, अंकित शर्मा, सचिन गुर्जर, रणवीर सिंह, गौरव यादव, शाहिद मंसूरी, वीरेंद्र यादव, नवाब यादव, अमित कुमार, फिरोज अकरम, राव वजाहत, फुरकान त्यागी, अमित खारी, अंकित चैधरी, प्रमोद, वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने व संचालन कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने किया

Leave a Reply