ई-रिक्शा लेकर नहीं चलने पर चालक पर लोहे के पंच से हमला,घायल

तल्हेड़ी बुजुर्ग। ई-रिक्शा जल्दी चलाने को लेकर हुए विवाद में युवक ने रिक्शा चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी ई-रिक्शा चालक अनीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब दो बजे एक युवक रिक्शा में आकर बैठा और जल्दी बस अड्डे पर चलने के लिए कहने लगा। आरोप है कि जब उसने कहा कि वह अपने नंबर पर ही चलेगा तो उसने गाली गलौज करनी शुरु कर दी। विरोध करने पर उसके साथ लोहे के पंच से हमला किया गया। जिसमें वह घायल हो गया। बाद में परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस ने गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे बाबूपुर निवासी कार्तिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से तमंचा व कारतूस मिला है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply