व्यापारियों व पंजाबी समाज के नागरिकों ने किया प्रदर्शन

व्यापारियों व पंजाबी समाज के नागरिकों ने किया प्रदर्शन
  • सहारनपुर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी।

सहारनपुर। पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में रायवाला कपड़ा मार्केट में पंजाबी समाज को रिफ्यूजी व पाकिस्तानी जैसे शब्दों से संबोधित किए जाने पर रोक लगाने और इसके लिए सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर राधेश्याम नारंग ने कहा कि हरियाणा के हिसार में पत्रकार विपिन खुराना के साथ हुई घटना पूरे पंजाबी समाज का अपमान है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में किसी भी व्यक्ति द्वारा पंजाबी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया जाए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष खैराती लाल अरोड़ा एवं प्रदेश युवा प्रभारी सार्थक नारंग ने कहा कि पंजाबी समाज सदैव देशहित, आर्थिक विकास और सामाजिक सद्भाव में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है तथा हर संकट की घड़ी में राष्ट्र के साथ खड़ा रहा है। प्रदर्शन में सुभाष सचदेवा, विनोद आहूजा, अशोक अरोड़ा, विनोद अनेजा, गोपाल ललित, अंकित कपूर, रोहित नारंग, गौरव नारंग, पावन छाबड़ा, अर्पित कालड़ा, विशु भंडारी, गौरव अरोड़ा, गुलशन अनेजा, सन्नी गुंबर, काली कालड़ा, सक्षम सपड़ा, आशु बतरा, संजीव सेठी, प्रमोद आहूजा, राजू बजाज, संजय कालड़ा, विक्की छाबड़ा, पूरण फुटेला सहित बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply