विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
  • सहारनपुर में नगर मैजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते कांग्रेसजन।

सहारनपुर। बढ़ती महंगाई और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज बड़ी संख्या में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेसजन सुबह से ही कांग्रेस जिला मुख्यालय पर एकत्रित होना शुरू हो गए। इसके पश्चात सभी कांग्रेसजन अपनी-अपनी मोटर साइकिलों पर सवार होकर एक विशाल मोटर साइकिल रैली निकाली और जोरदार नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन, कचहरी का पुल, कोर्ट रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसजनों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए देर तक प्रदर्शन किया, पेपर लीक व महंगाई के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने आज के बड़े प्रदर्शन में सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि आज हमारा यह प्रदर्शन नीट व सीबीएससी के छात्रों के हो रहे शोषण व आसमान छूती महंगाई के विरुद्ध है।

संदीप राणा ने कहा की ताकत दिखाना हमारी फितरत नहीं, लेकिन जनहित में न्याय की आवाज बुलंद करके संघर्ष करना कांग्रेस की संस्कृति है। प्रदर्शनकारियों एवं ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश सचिवगण प्रवीण चैधरी, राहत खलील, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी, सत्यम संयम भूरियांन, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, अक्षय कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply