कुतुबशेर पुलिस ने पकड़ा शातिर ठग
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने दोमुंहा सांप दिखाकर औषधि के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले एक शातिर इग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो दोमुंहा सांप, नोट गिनने की मशीन, लगभग पांच लाख रूपए की नगदी बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।
पुलिस लाईन के नवीन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी व उपनिरीक्षक भूपेश शर्मा ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दोमुंहा सांप दिखाकर औषधि के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर ठग आस मौहम्मद पुत्र मोहम्मद भोल्लर निवासी शिवधाम कालोनी खाताखेड़ी थाना मंडी को दबनी कब्रिस्तान वाले खडंजे पर पूजा एनक्लेव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे/निशानदेही पर दो दोमुंहा साुपा, 4 लाख 94 हजार रूपए की नगदी, नोट गिनने की एवं एक कार संख्या डीएल12सी- 4747 बरामद कर ली। एसपी सिटी श्री बिंदल ने बताया कि दबोचे गए आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि आशु गोयल के नाम का आधार कार्ड मैंने अपनी पहचान छिपाने तािा अवैध काम करने के लिए फर्जी तरीके से बनवाया था। मेरा असली नाम आस मौहम्मद है। मैं अपने साथियों के साथ मिलकर दोमुंहा सांप बेचने का काम करता हूं। आज भी हम 15 लाख रूपए में एक दोमुंहा सांप बेचने आए थे तथा मेरे हिस्से पांच लाख रूपए आए थे। बरामद नगदी उन्हीं पांच लाख में से है। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।
