पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है, इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि दी है. आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आज ही के दिन 12 अगस्त 2018 को निधन हुआ था.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि.”
सीएम योगी ने बताया राष्ट्र प्रेम का जीवंत उदाहरण
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि, “अटल जी ने अपने ओजस्वी चिंतन, मर्यादित आचरण और कर्मनिष्ठ जीवन से भारतीय लोकतंत्र में शुचिता, राजनीति में नैतिकता तथा राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए. उनका संपूर्ण जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है. राष्ट्रोन्नति के प्रति उनके अटूट संकल्प आज भी प्रत्येक देशवासी को ‘विकसित भारत’ के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करते हैं.”
सीएम योगी ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है. मुख्यमंत्री ने लिखा, “भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के महान साधक, माँ काली के अनन्य उपासक, पूज्य स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनका दिव्य जीवन हमें प्रेम, करुणा, सहिष्णुता और ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के सनातन आदर्शों को आत्मसात कर मानवता की सेवा का मार्ग दिखाता है.
सीएम धामी ने पुण्यतिथि पर किया याद
वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मां भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि, लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत, देश के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा.”
अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
वहीं, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है. आपको बताते चलें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी का निधन आज के ही दिन 16 अगस्त 2018 को हुआ था.
