घाटमपुर में आये नये टरांसफार्मर का क्रेडिट लेने को लेकर पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रघान के गुटो के बीच हुई मारपीट
नकुड 6 अगस्त इंद्रेश। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर में आये नये टरांस्फार्मर के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर दो गुटो में जमकर मारपीट हो गयी।
हुआ युं कि घाटमपुर पुराना टरास्ंफार्मर फुंकने के बाद नया टरासफार्मर आया था । जिसको लेकर गांव में उत्साह था। बताया जाता है कि गांव में वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थक टरासंफार्मर का क्रेडिट लेने के लिये टरासंफार्मर के साथ सेल्फी ले रहे थे। तभी दोनो गुट आपस में भिलड गये। दोनो पक्ष टरांसफार्मर के लिये अपने प्रधान को श्रेय दे रहे थे। इसी बीच दोनो ही पक्ष आपस मे भिड गये।
वाद विवाद बढते बढते गाली गलौच व मारपीट मे बदल गया। दोनो पक्षो मे जमकर डंडे चले । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची पुलिस ने बामुश्किल दोनों पक्षों को समझा बुझाकर अलग किया ।
