शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र में आयोजित इंडियाग्रो के वार्षिक समारोह में प्रतिभाग किया
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग के चतुर्थ वर्ष के सात विद्यार्थियों ने संकाय सदस्य डॉ. विकास कुमार के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र में आयोजित इंडियाग्रो कंपनी के वार्षिक समारोह एवं व्यवसायिक कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों को कंपनी के प्रमाणित जैविक एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि उत्पादों की जानकारी दी गई, जो मृदा स्वास्थ्य सुधारने, फसल उत्पादन बढ़ाने तथा प्राकृतिक रूप से कीट प्रबंधन में सहायक हैं। कार्यशाला में इंडियाग्रो के सतत कृषि पर भी विस्तार से चर्चा हुई, जिन्हें बायोसर्ट इंटरनेशनल एवं एनपीओपी जैसी मान्यता प्राप्त संस्थाओं से प्रमाणीकरण प्राप्त है। साथ ही, मी लाइफस्टाइल मार्केटिंग जैसे, नेटवर्क के माध्यम से अपनाए गए विपणन एवं प्रचार मॉडल की भी जानकारी दी गई। औद्योगिक भ्रमण के सम्बन्ध में विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानी ने कहा कि शैक्षणिक शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से समृद्ध करने की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है।
इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बी. एस. सिद्धू ने भ्रमण के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को सतत कृषि एवं जैविक उत्पाद विपणन के क्षेत्र में नवीनतम रुझानों से परिचित कराते हैं। इससे विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना का विकास होता है और वे कृषि-व्यवसाय तथा ग्रामीण उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसर तलाशने हेतु प्रेरित होते हैं।
इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने औद्योगिक भ्रमण के आयोजकों एवं सभी विद्यार्थियों को अनेक शुभकामनाएं दी।
