‘जाने का सवाल ही नहीं उठता’, NALSAR का निमंत्रण मिलने पर बोले CJI सूर्यकांत

‘जाने का सवाल ही नहीं उठता’, NALSAR का निमंत्रण मिलने पर बोले CJI सूर्यकांत

नई दिल्ली: NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दीक्षांत समारोह को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय के निमंत्रण को कभी स्वीकार ही नहीं किया था, ऐसे में समारोह में जाने का सवाल ही नहीं उठता।

सीजेआई सूर्यकांत का यह बयान उस समय आया है, जब NALSAR के 400 से अधिक छात्रों ने उनके दीक्षांत समारोह में शामिल होने का विरोध किया था। छात्रों की आपत्ति के पीछे विश्वविद्यालय के छात्रों के नामांकन से जुड़े विवाद और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के हस्तक्षेप को लेकर नाराजगी बताई गई है।

इससे पहले BCI ने NALSAR के 2026 बैच के लॉ ग्रेजुएट्स के वकील के रूप में पंजीकरण को लेकर आदेश जारी किया था। बाद में विवाद बढ़ने पर इस आदेश को वापस ले लिया गया। सीजेआई सूर्यकांत ने भी छात्रों के मामले में BCI के हस्तक्षेप पर सवाल उठाते हुए कहा था कि छात्रों और उनके बीच की बात का BCI से कोई लेना-देना नहीं है।

अब दीक्षांत समारोह में शामिल होने के निमंत्रण पर सीजेआई ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने निमंत्रण स्वीकार नहीं किया था। उनके इस बयान के बाद NALSAR विवाद में उनकी भूमिका को लेकर चल रही अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है।

Leave a Reply