माननीय उच्च न्यायालय की न्यायाधीश द्वारा 12 कक्षीय न्यायालय भवन का वृहद जीर्णोद्धार उपरांत किया गया लोकार्पण

माननीय उच्च न्यायालय की न्यायाधीश द्वारा 12 कक्षीय न्यायालय भवन का वृहद जीर्णोद्धार उपरांत किया गया लोकार्पण

सहारनपुर। माननीय न्यायामूर्ति श्रीमती मंजू रानी चौहान, प्रशासनिक न्यायाधीश, सत्र संभाग, सहारनपुर/न्यायाधीश, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय सहारनपुर के 12 कक्षीय न्यायालय भवन का वृहद जीर्णोद्धार उपरांत लोकार्पण किया गया।

उसके उपरांत माननीय न्यायमूर्ति द्वारा न्यायिक अधिकारीगण सभाकक्ष, दीवानी कचहरी सहारनपुर में समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं दीवानी कचहरी कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिये गये।

माननीय न्यायामूर्ति श्रीमती मंजू रानी चौहान का सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा सहारनपुर के आगमन पर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर माननीय जनपद न्यायाधीश श्री सतेन्द्र कुमार, माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण श्री अम्बर रावत, जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन, अपर जिला जज श्री अभय कृष्ण तिवारी, अपर जिला जज श्री मौ0 अहमद खान, अपर जिला जज श्री विकास गुप्ता सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण एवं दीवानी कचहरी स्टॉफ उपस्थित रहा।