जिलाधिकारी ने किया पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की वार्षिक पत्रिका नवोदय प्रभात का विमोचन

जिलाधिकारी ने किया पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की वार्षिक पत्रिका नवोदय प्रभात का विमोचन

छात्रों में होगा सृजनात्मक कौशल एवं बौद्धिक क्षमता का विकास

सहारनपुर । जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान द्वारा पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सहारनपुर की वार्षिक पत्रिका नवोदय प्रभात का विमोचन किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यालय की नवोदय प्रभात पत्रिका का प्रकाशन द्वितीय बार किया जा रहा है। इसमें कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं दैनिक क्रियाकलापों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया गया है। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं में रचनात्मक लेखों के प्रति रुझान उत्पन्न होगा और पत्रिका विद्यालय के गौरवमयी क्षणों को इतिहास बनाने में अपना योगदान देगी।

विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार गौतम ने पत्रिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी मूल रचनाओं को प्रस्तुत किया है। जिससे उनके सृजनात्मक प्रतिभा का विकास दिखाई देता है और विद्यालय की प्रगति को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि इस के माध्यम से छात्र-छात्राओं की सृजनात्मक कौशल एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सलिल कुमार पटेल  विद्यालय उपप्राचार्य श्रीमती अंजली ध्यानी, सम्पादक श्री धर्मेन्द्र, कार्यालय अधीक्षक श्री हरीश चंद्र, छात्र मास्टर विमल वैदिक, कुमारी आयुशी पवार सुश्री नाहिद भी उपस्थित रहे।