जिला बैडमिंटन संघ की बैठक में सहारनपुर में बैडमिंटन को लोकप्रिय बनाने का सुझाव

जिला बैडमिंटन संघ की बैठक में सहारनपुर में बैडमिंटन को लोकप्रिय बनाने का सुझाव
सहारनपुर में पुण्य गर्ग को सम्मानित करते जिला ओलम्पिक संघ के पदाधिकारी।

सहारनपुर। जिला ओलंपिक संघ की बैठक में सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को अमलीजामा पहनाने का आश्वासन दिया गया तथा बैडमिंटन को जनपद सहारनपुर में लोेकप्रिया बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर सकारात्मक परिणाम लाए जाएंगे। पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग के आवास पर आयोजित जिला बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी की बैठक में जिले में बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक सुझाव दिए गए। जिन पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पुण्य गर्ग ने कहा कि बैठक में दिए गए सुझावों को अमलीजामा पहनाने का भरसक प्रयास किया जाएगा।

बैठक में सहारनपुर जिले में बैडमिंटन खेल को किस प्रकार अधिक लोकप्रिय बना कर किस प्रकार अधिक से अधिक बालक एवं बालिकाओं में इस खेल को खेलने के लिए प्रेरित किया जाए, पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में संघ सचिव प्रोफेसर डा संदीप गुप्ता ने सदस्यों को अवगत कराया कि 27 जून को लखनऊ के बाबू बनारसी दास खेल अकादमी में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ की संघ कार्यकारिणी सदस्य चुनाव समिति की बैठक हुई थी जिसमें सहारनपुर जिला बैडमिंटन संघ के कर्मठ नौजवान अध्यक्ष पुण्य गर्ग को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।

इस पर बैठक में उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पुण्य गर्ग को बधाई दी। तत्पश्चात संघ सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने अपने संघ वरिष्ठ सदस्यों शेरसिंह, संजीव अरोरा, अखिलेश भार्गव, अंशुल कुमार आदि के साथ मिलकर पुण्य गर्ग को पटका पहनाकर, बुक्के एवं पुष्प गमले, आदि उपहार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष पुण्य गर्ग ने आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जो जिम्मेवारी उन्हें उत्तर प्रदेश संघ एवं जिला संघ द्वारा सौंपी गई है, वह उस पर वे सभी स्तरों से पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते हुए सफलतापूर्वक निभाने का प्रयत्न करेंगे। इस अवसर पर सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डा अशोक कुमार गुप्ता, शेरसिंह, संजीव अरोरा, अखिलेश भार्गव, अंशुल कुमार, मुस्तकीम अंसारी, अक्षित धीमान, हार्दिक शर्मा, हर्षित कपाही, मनीष कुमार, नलनीश, रोहित शर्मा, उदयवीर सिंह, विवेक सोम, मनोज कश्यप, निशु रानी, सरिता रानी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, आदि उपस्थित रहे।