• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

श्रीनगर के दवा कारोबारी माखनलाल बिंदरू की बेटी का आंतकियों को करारा जवाब- कहा हिम्‍मत है तो सामने आए

  • October 6, 2021
श्रीनगर के दवा कारोबारी माखनलाल बिंदरू की बेटी का आंतकियों को करारा जवाब- कहा हिम्‍मत है तो सामने आए
  • श्रीनगर में आतंकियों द्वारा मारे गए दवा व्‍यापारी माखनलाल बिंदरू की बेटी ने कहा है कि उनके पिता को मार देने भर से कश्‍मीरी पंडि़तों का जज्‍बा कम नहीं होने वाला है। आंतकी केवल मारना ही जानते हैं इससे अधिक वो कुछ कर भी नहीं सकते।

नई दिल्‍ली। श्रीनगर में आतंकियों द्वारा मारे गए दवा व्‍यापारी माखनलाल बिंदरू की बेटी ने कहा है कि उनके पिता को मार देने भर से कश्‍मीरी पंडि़तों का जज्‍बा कम नहीं होने वाला है। उन्‍होंने ये भी कहा है कि आंतकी केवल मारना ही जानते हैं इससे अधिक वो कुछ कर भी नहीं सकते। लेकिन इससे कुछ नहीं होगा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्‍होंने कहा कि उनके पिता ने अपना कारोबार एक साइकिल के जरिए शुरू किया था। वो कभी नहीं मर सकते हैं। आतंकियों ने केवल उनके एक शरीर को नष्‍ट किया है। उन्‍होंने ये भी कहा कि एक हिंदु होने के बावजूद वो कुरान भी पढ़ती हैं, जिसमें लिखा है कि मरने से शरीर का केवल चोला ही बदलता है, लेकिन इंसान का जज्‍बा कभी नहीं मरता है। उनके पिता आज भी उनके जज्‍बे के साथ जिंदा हैं।

उन्‍होंने उन आंतकियों के बारे में भी कहा जिन्‍होंने शाप पर काम करते हुए माखनलाल बिंदुरू की हत्‍या की थी, कि यदि उसमें हिम्‍मत है तो वो सामने आए और आमने-सामने उनसे बहस करे। उस वक्‍त हम देखेंगे कि वो क्‍या है। जब एक शब्‍द भी मुंह से नहीं निकलेगा तो केवल टेढ़े-मेढ़े मुंह ही बनाकर मिमियाता ही दिखाई देगा।

उस वक्‍त इन लोगों को समझ में आएगा कि केवल पत्‍थर ही मार सकते हैं और पीछे से गोली ही चला सकते हैं। माखनलाल की बेटी ने खुली चुनौती दी कि उन्‍होंने जिसे पैदा किया है वो वो हैं। यदि इतनी ही औकात है तो चल मेरे सामने, मेरे से बात करे। पत्रकारों से बात की हुई बिंदुरू की बेटी की ये वीडियो जम्‍मू कश्‍मीर के पुलिस अधिकारी इम्तियाज हुसैन ने ट्वीट की है। अपने ट्वीट में हुसैन ने लिखा है कि जब तक उनके जैसी बेटियां पैदा होती रहेंगी, आतंकी अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं हो सकेंगे।

आपको बता दें कि बिंदरू की मंगलवार को उस वक्‍त गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी जब वो अपनी कैमिस्‍ट शाप पर मौजूद थे आतंकियों ने शाप में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान बिंदरू को कई गोली लगीं। उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया जहां डाक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया था। बता दें कि बिंदरू की बेटी एक एसोसिएट प्रोफेसर हैं। बतों दे कि बिंदरू कश्‍मीरी पंडित समुदाय के उन चुनिंदा लोगों में शामिल थे जिन्‍होंने आतंकियों के डर से न सिर्फ कश्‍मीर छोड़ने से मना कर दिया था बल्कि आतंकवाद के दौरान उन्‍होंने अपना कारोबार आगे बढ़ाया था। इस काम में उनकी मदद उनकी पत्‍नी ने की थी।

 

Post navigation

Prev
Next
2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश

2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश

  • September 2, 2026
अखिलेश यादव का बड़ा तंज, बोले- ‘उम्मीद है राम धन की चोरी नहीं होगी’

अखिलेश यादव का बड़ा तंज, बोले- ‘उम्मीद है राम धन की चोरी नहीं होगी’

  • September 2, 2026
DK Shivakumar का बड़ा बयान, बोले- ‘रामायण में सीता का चरित्र भगवान राम से भी बड़ा’

DK Shivakumar का बड़ा बयान, बोले- ‘रामायण में सीता का चरित्र भगवान राम से भी बड़ा’

  • September 2, 2026
AIMIM को झटका, आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ, बोले- ‘अब लड़ाई सिर्फ BJP से’

AIMIM को झटका, आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ, बोले- ‘अब लड़ाई सिर्फ BJP से’

  • September 2, 2026
सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

  • September 2, 2026
स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों?

स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों?

  • September 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आईआईए सहारनपुर चैप्टर को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित September 2, 2026
  • आईजीआरएस रैंकिंग में सहारनपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल September 2, 2026
  • 2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश September 2, 2026
  • 3 सितंबर से यहां लगेंगे एक मुश्त समाधान कैंप September 2, 2026
  • एकमुश्त समाधान योजना के लिए वार्डो में लगेंगे कैंप September 2, 2026
  • पुलिस ने संहसपुर निवासी किसान से साइबर ठगो द्वारा ठगे गये दो लाख पिच्छत्तर हजार रूपये वापस कराये September 2, 2026
  • जेब कतरे ने इलेक्टरीक रिक्शा चालक की जेब से दस हजार उडाये September 2, 2026
  • उप्र आउटसोर्स सेवा निगम कर्मचारियों का सुरक्षा कवच: मुख्यमंत्री September 2, 2026
  • ‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज September 2, 2026
  • अखिलेश यादव का बड़ा तंज, बोले- ‘उम्मीद है राम धन की चोरी नहीं होगी’ September 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021