• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश में घटी नए मामलों की संख्या, केरल में अभी भी एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस

  • October 6, 2021
देश में घटी नए मामलों की संख्या, केरल में अभी भी एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस
  • केरल में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों का आंकड़ा अभी भी एक लाख से अधिक बना हुआ है और वर्तमान में 125030 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 36744 और तमिलनाडु में 16749 सक्रिय मामले हैं।

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे में 24,770 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,46,687 हो गई है, जो 203 दिनों में सबसे कम है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 18,833 नए मामले सामने आए हैं।

24,770 नई रिकवरी के साथ अब तक कुल 3,31,75,656 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में इस वक्त रिकवरी दर 97.94 फीसद है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, पांच अक्टूबर तक कुल 57,68,03,867 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसमें कल परीक्षण किए गए 14,09,825 नमूने भी शामिल हैं।

केरल में अभी भी एक लाख से ऊपर सक्रिय मामले

वहीं, केरल में संक्रमण के सक्रिय मामलों का आंकड़ा अभी भी एक लाख से अधिक बना हुआ है और वर्तमान में 1,25,030 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में 36,744 और तमिलनाडु में 16,749 सक्रिय मामले हैं।

अब तक कोरोना वैक्सीन की 92.17 करोड़ डोज दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 92.17 करोड़ कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। 21 जून से शुरू हुए COVID-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण के नए चरण के तहत, भारत सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित वैक्सीन की 75 फीसद खुराक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को खरीद और आपूर्ति (मुफ्त) कर रही है।

70 फीसद को मिली वैक्सीन की पहली डोज

चार अक्टूबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जानकारी दी कि 70 फीसद आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। भारत ने इस साल 16 जनवरी को चरणबद्ध तरीके से दुनिया का सबसे बड़ा COVID-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों (HCW) को पहले टीका लगाया गया। फ्रंटलाइन वर्कर्स (FLWs) का टीकाकरण दो फरवरी को शुरू हुआ। COVID-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरू हुआ, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया गया। भारत ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया, जबकि 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण एक मई से शुरू हुआ।

 

Post navigation

Prev
Next
‘कुर्सी से चिपके हैं धर्मेंद्र प्रधान’, खड़गे का शिक्षा मंत्री पर हमला, NEET विवाद पर मांगा इस्तीफा

‘कुर्सी से चिपके हैं धर्मेंद्र प्रधान’, खड़गे का शिक्षा मंत्री पर हमला, NEET विवाद पर मांगा इस्तीफा

  • June 24, 2026
‘SIT मतलब शेयर इन थेफ्ट या सेंध इन ट्रस्ट’, अखिलेश यादव ने राम मंदिर जांच पर उठाए सवाल, लखनऊ अग्निकांड पर भी सरकार को घेरा

‘SIT मतलब शेयर इन थेफ्ट या सेंध इन ट्रस्ट’, अखिलेश यादव ने राम मंदिर जांच पर उठाए सवाल, लखनऊ अग्निकांड पर भी सरकार को घेरा

  • June 24, 2026
पार्टी छोड़ BJP में जाने वाले नेताओं की कांग्रेस में होगी वापसी? जयराम रमेश ने कर दिया खुलासा

पार्टी छोड़ BJP में जाने वाले नेताओं की कांग्रेस में होगी वापसी? जयराम रमेश ने कर दिया खुलासा

  • June 24, 2026
‘FIR के बिना SIT बिना तीर की कमान है’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर बोले अखिलेश यादव

‘FIR के बिना SIT बिना तीर की कमान है’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर बोले अखिलेश यादव

  • June 24, 2026
पहले केतन को उतारा मौत के घाट, फिर इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल पोस्ट; सिया ने बहाए मगरमच्छ के आंसू

पहले केतन को उतारा मौत के घाट, फिर इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल पोस्ट; सिया ने बहाए मगरमच्छ के आंसू

  • June 24, 2026
CM धामी ने कर्णप्रयाग-नगरासू मामलों में सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, कहा- सख्त कदम उठाए जाएंगे

CM धामी ने कर्णप्रयाग-नगरासू मामलों में सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, कहा- सख्त कदम उठाए जाएंगे

  • June 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अब्दुल्ला बने ‘दारोगा’, बेटे के साथ 8 साल बाद हिंदू धर्म में की वापसी; खुद बताया क्यों बन गए थे मुसलमान June 24, 2026
  • घेर में सो रहे बुजुर्ग पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर घायल, रेफर June 24, 2026
  • कांग्रेस की नीति और नीयत को जन-जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता: राहत June 24, 2026
  • मजलिस में शिया विद्वानों ने हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत पर डाली रोशनी June 24, 2026
  • प्रेरणा क्षेत्र स्तरीय समिति द्वारा भव्य शरबत वितरण एवं जल सेवा कार्यक्रम संपन्न June 24, 2026
  • जिला मुख्यालय पर गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता June 24, 2026
  • बिहारीगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन शातिर गौकश पकड़े, अन्य फरार June 24, 2026
  • कामधेनु नगर की सड़कों का प्रस्ताव 15वें वित्त की बैठक में रखें: नगरायुक्त June 24, 2026
  • देहात कोतवाली ने एक गौकश को किया लंगड़ा June 24, 2026
  • अंडर-12 क्रिकेट समर कप का दूसरा दिन:टीमों ने जीते अपने-अपने मैच June 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021