‘देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला’, अवधेश प्रसाद का चैलेंज

‘देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला’, अवधेश प्रसाद का चैलेंज

उत्तर प्रदेश की फैजाबाद संसदीय सीट से सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद ने देश की राजनीतिक पार्टियों को लेकर बड़ा बयान दिया है, अवधेश प्रसाद ने कहा है कि हिंदुस्तान में जितनी भी राजनीतिक पार्टिया हैं, उनमें समाजवादी पार्टी सबसे ज्यादा अनुशासित पार्टी है और समाजवादी पार्टी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है.

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने यह बयान एक मीटिंग के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कही है. सांसद अवधेश प्रसाद ने एएनआई से बातचीत में कहा है कि हिंदुस्तान में जितनी भी राजनीतिक पार्टिया हैं, उसमे सबसे ज्यादा अगर अनुशासित पार्टी है तो वह समाजवादी पार्टी है. अवधेश प्रसाद ने यह भी कहा है कि समाजवादी पार्टी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है.

अवधेश प्रसाद केंद्र और राज्य सरकार पर रहते हैं हमलावर

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद अक्सर अलग-अलग मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर रहते हैं, हाल ही में उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर सरकार के खिलाफ संसद के बाहर हुए प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे. हालांकि, सांसद पप्पू यादव के भगवा वस्त्र के पहनकर प्रदर्शन करने पर संतों का गुस्सा देखने को मिला है, कई संतों ने सांसद पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया.

संतों के अपमान पर क्या बोले अवधेश प्रसाद?

ABP न्यूज ने भगवान श्रीराम के कथित अपमान, भगवा के अपमान, संतों के विरोध-प्रदर्शन, पुतला दहन और सदन से निष्कासन की मांग को लेकर जब सांसद अवधेश प्रसाद से सवाल किया तो उन्होंने इसे “चंद लोगों” का मामला बताया और चर्चा को राम मंदिर के चढ़ावे और चंदा चोरी के आरोपों की ओर मोड़ दिया. उन्होंने दावा किया कि करोड़ों लोग राम मंदिर के चढ़ावे और चंदा चोरी के मामले से आहत हैं.