सपाइयों ने किया नवनियुक्त प्रदेश सचिव का जोरदार स्वागत

सपाइयों ने किया नवनियुक्त प्रदेश सचिव का जोरदार स्वागत
  • सहारनपुर में बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत करते सपाई।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजकुमार बिरला का जोरदार स्वागत किया तथा आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजकुमार बिरला का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व दर्जा मंत्री सरफराज खान ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर ने सभी को समान अधिकार दिलाने का काम किया। हमें उनका अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चै. अब्दुल वाहिद ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी वर्गों को पूरा मान-सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए जीजान से जुट जाएं।

महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह ने कहा कि राजकुमार बिरला को प्रदेश सचिव बनाने से सपा को मजबूत मिलेगी जिसका लाभ पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजकुमार बिरला ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अगर भाजपा को कोई दल रोक सकता है तो वह केवल समाजवादी पार्टी ही है जो मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई है जिस पर वह खरा उतरने का काम करेंगे।

जिला सचिव अमरीश चैटाला ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र से खिलवाड़ किया जा रहा है जिसके चलते संविधान खतरे में है। जनता, महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार की मार झेल रही है। अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग परेशान है और भाजपा से मुक्ति चाहता है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के साथ ही समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देने का काम करेगी।

इस दौरान फैसल सलमानी, विश्वास घावरी, संदीप वाल्मीकि, विपिन चैधरी, हसीन कुरैशी, फैजान अली, विशाल यादव, परीक्षित वर्मा, जमाल साबरी, इरशाद सलमानी, कयूब धोबी, गयूर, दीपक वाल्मीकि, नरेंद्र, गौरव, शाहिद मंसूरी, सलमान, राहुल सागर जाटव आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे