shobhit University Gangoh
 

तस्करी कर लाई जा रही 40 लाख रुपये की शराब पकड़ी

तस्करी कर लाई जा रही 40 लाख रुपये की शराब पकड़ी

सरसावा पुलिस और आबकारी विभाग ने चंडीगढ़ से तस्करी कर ट्रक में ले जाई जा रही करीब 40 लाख रुपये कीमत की 600 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। पुलिस ने क्लीनर को हिरासत में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया।

शुक्रवार शाम सात बजे सरसावा एसओ प्रमोद कुमार और आबकारी निरीक्षक अरविंद वर्मा यमुना पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। उसी समय हरियाणा की ओर से एक ट्रक आ रहा था। पुलिस ने जैसे ही ट्रक रोका, चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने क्लीनर को पकड़कर ट्रक की तलाशी ली। अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों की 600 पेटियां बरामद हुईं। आबकारी निरीक्षक अरविंद वर्मा ने बताया कि क्लीनर ने बताया कि शराब चंडीगढ़ की एक फैक्ट्री से लोड की गई थी, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था।

यूपी के भाव के अनुसार शराब की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए है। एसओ ने बताया कि क्लीनर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

Jamia Tibbia