‘स्मृति ईरानी अब फ्यूज’ BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज

‘स्मृति ईरानी अब फ्यूज’ BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बलिया में एक कार्यक्रम के दौरान तंज कसते हुए कहा कि “स्मृति ईरानी अब फ्यूज हो चुकी हैं।” उन्होंने दावा किया कि अमेठी लोकसभा चुनाव में हार के बाद स्मृति ईरानी वहां गई तक नहीं हैं।

स्मृति ईरानी 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को हराकर राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा में आई थीं। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से हार का सामना करना पड़ा था।

BJP की नई जिम्मेदारी के बाद अब कांग्रेस के इस तंज ने उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज कर दी है।

Leave a Reply