पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच अपने अंतिम पड़ाव पर है. टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन 4 दिन का खेल समाप्त होने के बाद श्रीलंका जीत से 288 रन दूर थी और उसके हाथ में सिर्फ 6 विकेट बचे थे. टीम इंडिया को जीत दर्ज करने के लिए सिर्फ 6 विकेट लेने हैं, लेकिन शुभमन गिल एंड कंपनी की जीत में बारिश बाधा बन सकती है.
टीम इंडिया के लिए यह जीत बहुत जरूरी है और वह जीत के बहुत करीब भी है. मगर बारिश उसकी उम्मीदों पर पानी फेर सकती है. यहां जान लीजिए पांचवें दिन का मौसम कैसा रहने वाला है और अगर बारिश ने खेल बिगाड़ दिया तो इस मैच में किसे विजेता घोषित किया जाएगा.
पांचवें दिन कैसा रहेगा मौसम?
पांचवें दिन की की सुबह आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. खेल शुरू होने के समय भारी बारिश की संभावना है. हालांकि आखिरी 2 सेशन के समय बारिश की संभावना बहुत कम होगी, लेकिन आसमान काले और घने बादलों से घिरा होगा. दरअसल संभव है कि गॉल टेस्ट का पूरा पांचवां दिन बारिश की भेंट चढ़ जाए.
किसे मिलेगी जीत?
भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर है. पहली पारी में 178 रनों की बढ़त के आधार पर टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा था. इस मैदान पर 342 रनों से ज्यादा बड़ा टारगेट कभी चेज नहीं हुआ है. रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 84 के स्कोर तक चार विकेट गंवा दिए हैं.
दरअसल टेस्ट मैच में बारिश या किसी अन्य वजह से खेल पूरा नहीं हो पाता है तो मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया जाता है, फिर चाहे कोई टीम जीत के कितनी ही करीब क्यों ना पहुंच चुकी हो. इसलिए पांचवें दिन गॉल टेस्ट में बारिश ने खेल बिगाड़ा तो मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया जाएगा.
कभी नहीं हुआ इतना बड़ा रन चेज?
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में किसी टेस्ट मैच में काभी 342 रनों से बड़ा टारगेट चेज नहीं हुआ है. यह कारनामा करने वाली टीम पाकिस्तान है, जिसने श्रीलंका के खिलाफ ऐसा किया था. यह श्रीलंका का घरेलू मैदान है, इसके बावजूद वह इस मैदान पर काभी 300 रनों का टारगेट भी हासिल नहीं कर पाई है, जबकि भारत ने उसके सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा है.
