उपचुनाव में BJP की जीत पर स्मृति ईरानी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोलीं- ‘भीड़तंत्र को लोकतंत्र ने दिया जवाब’

उपचुनाव में BJP की जीत पर स्मृति ईरानी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोलीं- ‘भीड़तंत्र को लोकतंत्र ने दिया जवाब’

नई दिल्ली: तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतगणना हुई। इनमें से कई सीटों पर बीजेपी को मिली जीत के बाद बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवारों की जीत से हम सभी खुशी हैं। उन्होंने बीजेपी और एनडीए के उम्मीदवारों की जीत पर बधाई भी दी। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भीड़तंत्र को लोकतंत्र ने जवाब दिया है।

बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने कहा, “राज्यसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवारों की जीत की खबर से हम सभी खुश हैं। बीजेपी कार्यकर्ता पुडुचेरी में NDA प्रतिनिधि की जीत पर बधाई देते हैं। पश्चिम बंगाल और असम से ऐतिहासिक नतीजे सामने आ रहे हैं। बीजेपी अच्छे शासन के वादे के साथ नंदीग्राम में जीत की ओर बढ़ रही है और रेजीनगर में भी आगे है, जहां लगभग 71 प्रतिशत मतदाता अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। असम के नगांव में, अब तक हुई वोटों की गिनती के रुझान भी बीजेपी की जीत का संकेत दे रहे हैं। मैं इन राज्यों के सभी मतदाताओं का धन्यवाद करती हूं। हमारे लोकतंत्र ने एक बार फिर भीड़-तंत्र का जवाब दिया है।”

स्मृति ईरानी ने आगे कहा, “15 जनवरी, 2025 को कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि उनकी लड़ाई बीजेपी के खिलाफ नहीं, बल्कि भारतीय राज्य (Indian State) के खिलाफ है। हमारे संवैधानिक संस्थान लोकतंत्र को स्थापित करने, उसकी रक्षा करने और उसे मजबूत करने में मदद करते हैं। भारतीय राज्य पर हमले के बारे में ऐसा बयान चर्चा का विषय है, क्योंकि भारत के इतिहास में किसी भी राजनीतिक नेता ने पहले कभी इस तरह से देश और उसके लोगों पर हमले की बात नहीं कही थी।”

स्मृति ईरानी ने कहा, “कांग्रेस के सांसद JNU में कार्यरत हैं, उनके खिलाफ छात्राओं ने आरोप मढ़ा की वे मार्क के संबंध में आरोप लगाए। राहुल गांधी ने इस पर कुछ नहीं बोला। उन पर आरोप इंटरनल कमेटी में सत्यापित हुई। कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। महिला पुलिस के साथ हाल में उनके द्वारा किया गया दुर्व्यवहार के बाद क्या किसी कार्रवाई की उम्मीद कर सकते हैं। स्लोगन देना आसान है।”

Leave a Reply