दिल्ली में आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे 57 मेट्रो स्टेशन, CJP ने कहा- हम नहीं रुकेंगे
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC ने 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रखने का फैसला लिया है. 9 अक्टूबर को रात 9:00 बजे से लेकर 10 अक्टूबर को हालात सामान्य होने तक गेट बंद रहेंगे.
DMRC ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “सुरक्षा कारणों से, 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट 9 अक्टूबर, 2026 को रात 9:00 बजे से बंद रहेंगे और अगले आदेश तक 10 अक्टूबर, 2026 को भी बंद रहेंगे. हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.”
रेड लाइन पर 9 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
- इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन
- शाहदरा
- रिठाला
- रोहिणी
- डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर हॉस्पिटल
- कन्हैया नगर
- नेताजी सुभाष प्लेस
- सीलमपुर
- वेलकम
येलो लाइन पर 20 स्टेशन बंद रहेंगे
- गुरु तेग बहादुर नगर
- आजादपुर
- आदर्श नगर
- जहांगीरपुरी
- हैदरपुर बादली मोड़
- विश्वविद्यालय
- विधान सभा
- सिविल लाइंस
- कश्मीरी गेट
- पटेल चौक
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- लोक कल्याण मार्ग
- चावड़ी बाजार
- राजीव चौक
- नई दिल्ली
- सेवा तीर्थ
- दिल्ली हाट आईएनए
- हौज खास
- जोर बाग
- अर्जनगढ़
