दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- ‘मैं भी जाऊंगा और…’
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान आया है. अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि वह भी सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे और उनका परिवार भी शामिल होगा.
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि जिस तरह से केंद्र सरकार हमारे जनतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है, भारी संख्या में लोगों के वोट काटे जा रहे हैं, जो बीजेपी को वोट नहीं देता उसके वोट काट देते हैं, फर्जी वोट एड कर देते हैं. ज्ञानेश कुमार का यह खेल खुलेआम चल रहा था. इसलिए पूरा देश ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है.”
#WATCH | Panjim, Goa | On October 10 protest against the ECI in Delhi, AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, “I appeal to the people of the nation to go to Jantar Mantar and take part in the protest against Gyanesh Kumar. I, along with my family, will also go there.” https://t.co/FCjgaQt0S0
— ANI (@ANI) October 9, 2026
‘सभी देशवासी CJP प्रोटेस्ट में आएं’- अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “मैं सब लोगों से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जंतर मंतर जाएं. यह किसी एक व्यक्ति या पार्टी की बात नहीं है. यह देश की बात है. कल से जंतर मंतर पर यह प्रोटेस्ट चल रहा है. मैं भी जाऊंगा, मेरा पूरा परिवार भी जाएगा. आप सब लोग जाइए.”
