एसबीआई के तत्वावधान में स्मार्ट कृषि ग्राहक मिलन समारोह महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

एसबीआई के तत्वावधान में स्मार्ट कृषि ग्राहक मिलन समारोह महोत्सव कार्यक्रम आयोजित
  • सहारनपुर के देवबंद में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ करते अतिथिगण।

सहारनपुर। भारतीय स्टेट बैंक व्यवसायिक कार्यालय सहारनपुर एवं भारतीय स्टेट बैंक एसीबी देबबंद शाखा के संयुक्त तत्वावधान में स्मार्ट कृषि ग्राहक मिलन का आयोजन किया गया जिसमें किसानों बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक प्रशांत कुमार बरियार ने किसानों को एसबीआई की तरफ से दी जाने वाली विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा किसानों को आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी खेती को उन्नत बनाएं तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना अहम् योगदान दें। श्री बरियार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं केसीसी, के एस आर, एआईएफ, एएफईएल योजनाओं पर भी प्रकाश डाला तथा इन योजनाओं को किसानों के लिए अत्यधिक लाभकारी बताया। क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन ने भी किसानों से लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान सभी योजनाओं का लाभ उठाने का काम करें ताकि एसबीआई किसानों एवं देश की तरक्की में सहायक सिद्ध हो सके।

इससे पूर्व अतिथिगण ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया एवं किसानों का भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों के द्वारा शाॅल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक प्रशांत कुमार बरियार, प्रशासनिक कार्यालय, मेरठ, महाप्रबंधक सहारनपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन, रवि प्रभ मुख्य प्रबंधक (क्रेडिट), अजित कुमार सिन्हा, मुख्य प्रबंधक एसीबी देबबंद शाखा समेत जागरूक किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply