21 जून को देवबंद आएंगे जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

21 जून को देवबंद आएंगे जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महााज
  • गोसंरक्षण और सनातन विषयों पर रखेंगे विचार, होगा अभिनंदन समारोह

देवबंद। ज्योतिष्ठ पीठ के शंकराचार्य एवं जोशीमठ के जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 21 जून को देवबंद पहुंचेंगे। कार्यक्रम में उनका अभिनंदन किया जाएगा और वह गोसंरक्षण और सनातन विषयों पर विचार रखेंगे।

शुक्रवार को गांधी कॉलोनी में जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक आशीष त्यागी ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य लंबे समय से देशभर में गोसंरक्षण और सनातन संस्कृति से जुड़े विषयों पर जनजागरण अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में वह विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य का प्रमुख आग्रह है कि गोमाता को राष्ट्रीय गोमाता का दर्जा दिया जाए तथा देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उनका मानना है कि गोवंश भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि गोहत्या के मामलों में आरोपियों के विरुद्ध हत्या के समान गंभीर धाराओं में कार्रवाई किए जाने की मांग लगातार उठाई जा रही है। आशीष त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम में शंकराचार्य धर्म, संस्कृति, राष्ट्रहित और गोसंरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

Leave a Reply