भारत विभाजन त्रासदी की स्मृति में विचार गोष्ठी आयोजित, अखंड भारत के संकल्प को किया दृढ़
सहारनपुर। भारत विभाजन की त्रासदी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लाखों ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों एवं विस्थापित परिवारों के संघर्ष और पीड़ा को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहारनपुर महानगर के तत्वावधान में भारत विभाजन त्रासदी की स्मृति में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उत्सव पैलेस के हाल में आयोजित गोष्ठी में सभी माताओं-बहनों एवं बंधुओं ने विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले लाखों लोगों को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख तपन कुमार ने संबोधन में भारत विभाजन के ऐतिहासिक एवं सामाजिक पक्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभाजन की त्रासदी केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्मरण और सीख है। उन्होंने समाज में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभाव को मजबूत करने का आह्वान किया’उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विभाजन के समय विस्थापन और पीड़ा झेलने वाले परिवारों के संघर्ष को भी स्मरण किया गया। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि विभाजन की त्रासदी को भुलाया नहीं जाएगा तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को निरंतर मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सहारनपुर महानगर के कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के संयोजक संदीप खुराना विभाग शारीरिक प्रमुख एवं राकेश मक्कड़ भाग सह संघ चालक रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष विभाजन से पूर्व सिंध प्रांत में संघ के प्रचारक ओमप्रकाश कार्यक्रम में विभाजन के साक्षी रहे ओम प्रकाश, रामसहाय खुराना, लाज कृष्ण गांधी आदि का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान भी किया गया एवं उन्होंने विभाजन के समय के संस्मरण भी सुनाएं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक राकेश वीर, विभाग प्रचारक कुलदीप, विभाग कार्यवाह अरविंद, सेवा प्रमुख योगेंद्र शर्मा, संपर्क प्रमुख शिवकुमार वर्मा, प्रचार प्रमुख राजीव अग्रवाल, महानगर संघचालक अशोक बंसल, महानगर सह संघ चालक नलनीश नारंग, महानगर कार्यवाह रमेश, देवेंद्र बंसल एवं नगर विधायक राजीव गुंबर, मेयर डॉक्टर अजय सिंह, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, विधायक देवेंद्र निम, संजय गर्ग, शीतल बिश्नोई, सरदार सुपनीत सिंह, गौरव गाबा, मनोज सचदेवा, भारत भूषण, मनीष साहनी आदि रहे संचालन अशोक चावला ने किया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने हमारा भारत पुनः अखंड हो के संकल्प एवं वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
