शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह मे प्लेसमेंट ड्राइव द्वारा 04 छात्रों का चयन

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह मे प्लेसमेंट ड्राइव द्वारा 04 छात्रों का चयन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में विश्वविद्यालय ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 02 जून 2026 को यूनाइटेड जनेटिक्स इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया। यूनाइटेड जनेटिक्स इंडिया लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी वेजिटेबल सीड कंपनियों में से एक है। यह प्लेसमेंट ड्राइव बीएससी (एग्री) के छात्रों के लिए आयोजित की गई।

कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल के कोर्डिनेटर डॉ. नवीन कुमार ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बी. एस. सिद्धू एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए की। भर्ती प्रक्रिया का संचालन कंपनी की तरफ से सुमित कुमार, संजय सिंह एचआर टीम ने छात्रों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार द्वारा किया। जिसमे 03 छात्रों को बिज़नेस डेवलपमेंट ऑफिसर एवं 1 छात्र को प्रोडक्ट डेवलपमेंट के पदों पर चयनित किया गया।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बी. एस. सिद्धू, सीनियर डायरेक्टर देवेंद्र नारायण एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजकों व सभी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस आयोजन में प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. नवीन कुमार, डॉ. शिवानी, डॉ. विकास पंवार, बद्रीश तिवारी, विकल, पवन, अंकुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply