दिनदहाडे महिला की हत्या मामले मे जनप्रतिधियो ने घटनास्थल पर पहुचकर परिवार को ढांढस बंधाया
नकुड 2 जून इंद्रेश। अंबेहेटा मे दिन दहाडे कोस्मेटिक व्यापारी संजय मिततल की पत्नी की हत्या के बाद मृतका पूनम मिततल के शव का पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात है। जनप्रतिनिधियों ने पिडित परिवार से मिलकर इस हत्याकांड का शीघं्र खुलासा कराने की मांग की है।
पूनम मिततल की सोमवार को दुपहर बाद शाम करीब चार बजे अज्ञात बदमाशों ने उस समय गला रेत कर हत्या कर दी थी जब वे घर अकेली थी। बदमाश उनके कानो से खंीच कर कुडल भी ले गये थे। साथ ही बदमाश अलमारी मे रखे गहने व नकदी भी ले गये। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को सुबह मृतका पुनम मिततल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया ।
मंगलवार को पूर्वविधायक संजय गर्ग , विधायक किरतसिंह, संदीप कुमार, संासद इमरान मसूद , पूर्व विधायक मसूद अख्तर , सदंीप वर्मा, डा0 राकिब, पिडित परिवार से मिले तथा उन्हे ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक संजय गर्ग ने कहा कि यह घटना जधन्य घटना है। इसक तुरंत खुलासा होनो चाहिए। विधायक किरत सिंह ने कहा कि पुलिस आज शाम तक घटना का खुलासा करे। अन्यथा वे अपने स्तर पर कार्य करेगे। सांसद इमरान मसूद ने घटना पर अफसोस जताया कहा कि अपराधी बचने नंही चाहिए।
सभी जनप्रतिनिधियो ने कहा कि घटना का राजफास होकर अपराधियो को कानून के अनुसार सजा मिले। ताकि जनता मे व्याप्ता भय का महौल बदले। उधर कोतवाल देवेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मामले का खुलासा करने के लिये चार टीमे बनायी गयी है। उम्मीद है बहुत जल्दी आरापी पकडे जांयेगे। गौरतलब हे कि एसएसपी अनिनंदन सिंह ने स्वंय घटनास्थल पर पहुचकर घटना की जानकारी ली थी। कस्बे के व्यापारियों मे गहरा रोष है। कल शाम को व्यापारियो ने नगर मे बाजार को बंद करा दिया था। साथ ही पुलिस चैकी इंचार्ज को हटाने की मांग की है।
