किसानो ने सडको पर दुर्घटनाओ का कारण स्पीडब्रेकरो पर रेंप बनवाने की मांग की
नकुड 2 जून इ इंद्रेश। भारतीय किसान युनियन र्नइं क्रांति ने किसानो की समस्याओ को लेकर ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।
मंगलवार भारतीय किसाना युनियन क्रांति तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर जिले की सडको पर बनाये गये स्पीडब्रेकर को ठीक कराने की मांग की । किसानो ने कहा कि जिलेभर की सडको पर बनाये गये स्पीडब्रेकर दिवार की तरह बनाये गये है। उनमे रेंप नंही है। जो दुर्घटनाओ का कारण बनते है। उन्होंने कहा कि स्पीडब्रेकर रेंप के साथ बनाये जाये। साथ ही सहारनपुर रोड पर अंबला बाईपास के नीचे सडक मे कई कई फंुट गहरे गडढे हैं जो दुघर्टनाओ का कारण बन रहे ।
कहा कि यंहा दिन प्रतिदिन दुघर्टनाए हो रही है। जिनमे लोग घायल हो रहे है। इन गडढों को तंुरत ठीक कराया जाये। उन्होंने आरोप लगाया कि सलारपुरा मेब ने स्पीडब्रेकर पर गाडी उछलने से पीछले छः माह मे ही चार लोगो की जान जा चुकी है। किसानो ने गंगोह अंबेहेटा रोड ठीक कराने , मौत का साधन बने स्पीड ब्रेकर ठीक कराने , सहारनपुर रोड पर बाईपास के नीचे सडक के गडढे ठीक कराने की मांग की है। इस मोके पर इमरान मिर्जा , कुलबीरसिंह, इंतजार ,यश मिततल , धर्मवीरसिंह, राजेश, आदि उपस्थित रहे।
