भगवत कथा के सुनने मात्र से मनुष्य को भक्ति भाव प्रबल हो जाता है
नकुुड 2 जून इंद्रेश। आचार्य भगवती प्रसाद शुक्ल ने कहा है कि भागवत कथा मे ईश्वर के चौबीस अवतारों का वर्णन है। साथ भगवान श्री कृष्ण जन्म से लेकर गोलोक धाम तक जाने की संपूर्ण लीला का वर्णन भी है।
यंहा शिवाला महादेव मंदिर में श्री राधे गोंवित सेवा समिति द्वारा आयोजित भगवत कथा के दुसरे दिन आचार्य श्री ने कहा कि भगवान को पाने के सबसे सरल मार्ग भगवत कथा का श्रवण कर उसे अपने जीवन मे उतारने का प्रयास करना है। इसके सूनने से भक्तिभाव प्रबल हो जाता है। उन्होंने कई सुंदर भजन सुनाकर श्रौतओ को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इससे पूर्व कथा के शुभारंभ पर प0 सात्विक शर्मा ,प0 विपिन कपिल, व प0 शाश्वत चेतन ने विधि विधान ओर मंत्रोच्चार से पूजन कराया । कथा के यजमान पवन जोशी रहे ।
