दिल्ली हाई कोर्ट में आज सत्य निकेतन हादसे की सुनवाई, बिल्डिंग मालिक हरिओम बंसल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

दिल्ली हाई कोर्ट में आज सत्य निकेतन हादसे की सुनवाई, बिल्डिंग मालिक हरिओम बंसल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
Delhi High Court

राजधानी में दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार (6 सितंबर) को पांच मंजिला इमारत ढहने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने आज ही सुनवाई का भरोसा दिया है।

उधर, बिल्डिंग के मालिक हरिओम बंसल के खिलाफ लुकआउट नोटिस सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इससे पहले हरिओम के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस भी दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, हरिओम बंसल की गुरुग्राम में 6-7 प्रॉपर्टी हैं और वहां भी पीजी अकोमोडेशन का काम करता है। दिल्ली पुलिस कल से ही गुरुग्राम में उसके घर पर डेरा डाले हुए हैं लेकिन वह मिल नहीं रहा है।

6 लोगों की हो चुकी मौत

जांच के अनुसार, सत्य निकेतन में बिल्डिंग ढहने के बाद मलबे में दबे 11 लोगों को निकाला जा चुका है, जिनमें से छह लोगों की मौत हो चुकी हैं। अभी मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।

दिल्ली हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई

सोमवार को एक वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने का मामला उठाया और घटना की गंभीरता को देखते हुए अर्जेंट सुनवाई की मांग की। चीफ जस्टिस ने इस मामले में आज ही सुनवाई की बात कही है।

यह अर्जेंट मेंशन दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग गिरने की दुखद घटना के बाद आया है, जिसमें कथित तौर पर छह लोगों की मौत हो गई है।

इस घटना ने गंभीर चिंताएं पैदा की हैं, और यह मामला अब कानूनी विचार के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है।

Leave a Reply