‘एक रैली से बौखलाहट…’, जयंत चौधरी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना

‘एक रैली से बौखलाहट…’, जयंत चौधरी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच छिड़ी जुबानी जंग कम होने नाम नहीं ले रही हैं. इसी क्रम में रालोद प्रमुख ने एक बार फिर से सपा मुखिया को G और J के समीकरण में उलझाने का दावा किया और सहारनपुर की रैली को लेकर तंज कसते हुए कहा कि एक ही रैली में बौखलाहट सामने आ गई है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ बनाने वाले बयान के बाद से दोनों नेताओं में अदावत छिड़ गई हैं. सपा अध्यक्ष के इस बयान को अब जयंत चौधरी ने नया सियासी हथियार बना लिया है, जिसे लेकर वो लगातार
उन पर हमले कर रहे हैं.

जयंत चौधरी ने फिर साधा निशाना

रालोद नेता जयंत चौधरी ने इसी क्रम में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्स  पर पोस्ट कर फिर से आखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया और निशाना साधा. उन्होंने कहा- ‘मैंने तो सहारनपुर में कहा था ABCD की बात करने वालो को G और J में उलझा देंगे..एक रैली से ही बौखलाहट सामने आ गई!’

अखिलेश-जयंत में सियासी घमासान

इससे पहले जयंत चौधरी ने सहारनपुर की रैली में भी अखिलेश यादव को G और J में ही फंसाने की बात कही थी. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि इन्होंने क्या शब्दावली का इस्तेमाल किया, ABCD के बाद भी कुछ आता है EFG.. G फॉर गन्ना और J फॉर कहने की जरुरत नहीं है, सबको मालूम है तो हम यहां G और J में उलझा देंगे S और P आने वाला नहीं है. जनता इन्हें जवाब देगी.

जयंत चौधरी के इस बयान पर अखिलेश यादव ने भी बिना नाम लिए जवाब दिया और कहा कि जनता, बीजेपी और उनके साथियों का XYZ करने की ठान चुकी है. हकीकत तो ये हैं कि रामघाती और जनघाती बीजेपी के ख़िलाफ उमड़ा देशव्यापी जनाक्रोश देखकर बीजेपी का हर साथी भाजपा से पल्ला छुड़ाना चाहता है. सपा मुखिया ने ये भी कहा कि अब उनके लिए सार दरवाजे बंद हो चुके हैं.

Leave a Reply