‘संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने…’, स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

‘संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने…’, स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें दुख है कि आज लोकतांत्रिक ढांचे में भारत की जनता उनका (कांग्रेस) समर्थन नहीं करती. इस वजह से अपनी हार की समीक्षा करने की बजाय कांग्रेस चुनाव आयोग पर हमला कर रही है. जिन प्रदेश में उनकी सरकार नहीं है, क्या चुनाव आयोग को कांग्रेस क्लीन चिट दे रहा है. कांग्रेस क्यों चाहती है की वोटर लिस्ट में मृत लोगों का नाम और डुप्लीकेट नाम इलेक्टरल रोल में चलते रहे.

बीजेपी महासचिव स्मृति ईरानी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2019 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि वह नरेंद्र मोदी की इमेज को खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे. पीएम ने कहा था कि उन पर हमला करें लेकिन भारत के लोकतंत्र और संविधान संस्था पर ना करें. एक नागरिक होने नाते मैं कहना चाहूंगी चुनाव आयोग भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करता है.’

कांग्रेस कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी की चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर हुई मीटिंग के बाद बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस बीजेपी ने कांग्रेस के ऊपर लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला करने का आरोप लगाते जमकर निशाना साधा.

कांग्रेस क्यों डुप्लीकेट नाम चाहती है?: ईरानी

ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व ने आज उल्लेख किया कि उन 13 करोड़ 30 लाख नामों का, जिनके संबंध में चुनाव आयोग अपना बयान दे चुका है. इलेक्टोरल रोल में अगर किसी का नाम डुप्लीकेट हो, अगर इलेक्टोरल रोल में किसी मृत व्यक्ति का नाम हो, तो कांग्रेस पार्टी क्यों चाहती है, मृत लोगों का नाम रिस्टोर हो. कांग्रेस पार्टी क्यों चाहती, कि डुप्लीकेट नाम इलेक्टोरल रोल में चलते रहें. चुनाव आयोग ने अपने प्रेस नोट में स्पष्ट किया है कि बीएलओ घरों में जाकर ऐसे लोगों को जिन्हें नोटिस इश्यू हुआ है, इनके संबंध में खुद बीएलओ जाकर उनकी डॉक्यूमेंट चेक कर खुद पुष्टी करेगा, तो चुनाव आयोग ने सार्वजनिक रूप से यह स्पष्टीकरण दे दिया है. तो फिर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व चाहता है कि जो मृत है, उनका इलेक्टोरल नाम रहे.

कांग्रेस के गठन को लेकर क्या बोली स्मृति ईरानी?

ईरानी ने कहा, ‘मैं स्तब्ध हूं कि कांग्रेस के नेतृत्व में उल्लेख किया, लाहौर कांग्रेस सेशन का. इतिहास के पन्ने पलटना चाहती है, कांग्रेस पार्टी तो वो पन्ना भी देश के सामने कांग्रेस पार्टी को प्रस्तुत करना चाहिए, जिसके अंतर्गत एओ ह्यूम जो ब्रिटिश एम्पायर के सेक्रेटरी रेवेन्यू एग्रीकल्चर और कॉमर्स रहे, उन्होंने वाइस रॉय के साथ, अपना ये सुझाव साझा किया, अगर ब्रिटिश एम्पायर का संरक्षण करना है तो कांग्रेस पार्टी का गठन होना चाहिए. पॉलिटिक्ल ऑर्गेनाइजेशन का गठन होना चाहिए. ब्रिटिश एम्पायर के संरक्षण के लिए जिस कांग्रेस पार्टी का गठन हुआ, वो कांग्रेस पार्टी आज लाहौर अधिवेशन का उल्लेख करके चुनाव आयोग पर अटैक कर रही है. इससे ज्यादा शर्मनाक बात कोई और हो ही नहीं सकती. ‘

Leave a Reply