सहारनपुर अधिवक्ता एसोसियेशन ने नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन, की चैम्बर निर्माण कराने की मांग
सहारनपुर। अधिवक्ताओं ने चैम्बर्स निर्माण की मांग को लेकर सहारनपुर अधिवक्ता एसो. का एक प्रतिनिधि मंडल नगर मजिस्ट्रेट से मिला ओर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भी सौंपा।
आज अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी व महासचिव पालम राणा के नेत्तृव में प्रतिनिधि मंडल जिला मुख्यायलय पहुंचा और नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह से मिला। अध्यक्ष राहुल त्यागी एडवोकेट अध्यक्ष एवं पालम राणा एडवोकेट महासचिव ने कहा कि सिविल कोर्ट परिसर में चैम्बर्स का निर्माण होना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि सिविल कोर्ट न्यायालय में 2720 अधिवक्ता कार्यरत हैं। न्यायालय परिसर में मात्र लगभग 50 पक्के चैम्बर्स बने हुए हैं। इसके अलावा सभी अधिवक्ता टिन शैड बनाये गये चैम्बर्स में बैठकर अपना विधि व्यवसाय करते है। जनपद सहारनपुर के आसपास स्थित जनपदों जैसे मुजफफरनगर, मेरठ, शामली व बागपत आदि जिलों में अधिवक्ताओं के बहुमंजिली इमारतें बनाकर चैम्बर्स आवंटित किये गये हैं टिन शैड के चैम्बर्स की व्यवस्था से अधिवक्ताओं को मुक्ति मिली है। साथ ही न्यायालय परिसर में बहुमंजिली पार्किंग युक्त चैम्बर भवन के निर्माण हेतू शीघ्र व्यवस्था कराए जाने के लिए मांग करते है।
ज्ञापन देने वाले राकेश त्यागी, माया शर्मा, जमाल साबरी, अनिता शर्मा, अरूण चैधरी, सतीश, मौ. इशान सिददीकी, संदीप पंवार, रूमन लाम्बा, विमल किशोर, शरद शर्मा, जीतसिंह, सोनू, प्रमुख सिंह, विकास, खालिद खान, अभिषेक, सुमित, हिमान्शु शर्मा, संदीप काम्बोज, योगराज सैनी, रईस, फैसल, आदि काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
