२९ मई को चौ. चरणसिंह की पुण्यतिथि मनाएगा रालोद

  • सहारनपुर में रालोद की बैठक को सम्बोधित करते खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह।

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह की 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा ताकि चौ. चरणसिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

स्थानीय हकीकत नगर स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि चौ. चरणसिंह किसानों के देवता स्वरूप रहे हैं जिन्होंने आजीवन किसानों व मजदूरों के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक ऐसी महान विभूति को भारत रत्न सम्मान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि रालोद कार्यकर्ता गांव-गांव चौ. चरणसिंह की रीति-नीति का प्रचार-प्रसार करें तथा युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों के बारे में जानकारी दें कि किस प्रकार चौ. चरणसिंह ईमानदारी व सादगी की प्रतिमूर्ति थे और उनके पदचिन्हों पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी चल रहे हैं।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद, रिंकू सोनकर व चौ. अरविंद मलिक ने कहा कि चौ. चरणसिंह बेमिसाल व्यक्तित्व के धनी थे उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। बैठक में खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. सतीश एडवोकेट, अनुज वर्मा, चौ. साजिद अली, प्रदीप छोटा, चौ. नरेंद्र सिरोही, दीपक देओल, तरूण मलिक, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे