स्थापना दिवस पर व्यापारी एकता और संगठन विस्तार का संकल्प

स्थापना दिवस पर व्यापारी एकता और संगठन विस्तार का संकल्प
सहारनपुर में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते प्रदेशाध्यक्ष पवन गोयल।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग एवं व्यापारी एकता विकास मंडल के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में व्यापारी एकता को मजबूत करने और संगठन का विस्तार करने का संकल्प लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि व्यापारी समाज देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सभी व्यापारियों को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एक मंच पर आना होगा। संगठन व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से संबंधित अधिकारियों एवं सरकार के समक्ष उठाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन गोयल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कुशल शर्मा को जिला अध्यक्ष तथा मयंक अग्रवाल को महामंत्री, कुलदीप धमीजा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष अंकुर सिंगल घोषित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप दमीजा एवं आशु सिंगल सहित सुबास सिंगल सर्राफ, गिरीश सिंगल सर्राफ, योगेश गोयल, सुनील सिंगल, असीम रस्तोगी, हिमांशु बजाज, सूरज शुक्ला, सिद्धार्थ छाबड़ा, राहुल टंडन, गौरव नारंग, अभिजीत सिंह छाबड़ा, मिंटू जग्गा, राजीव सस्देवा, विभु गोयल, हर्षित वर्मा, सुनील मित्तल, आशीष गर्ग, मुकुल सिंगल, हरीश सर्राफ, अनमोल जैन, राकेश गांधी, आकाश वर्मा, योगेश बंसल, प्रतीक बंसल, पवन शर्मा एवं सुशील अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।