• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पहले दिन बना रिकॉर्ड, 83 लाख लोगों को लगा टीका; पीएम ने कहा- Well done India

  • June 22, 2021
पहले दिन बना रिकॉर्ड, 83 लाख लोगों को लगा टीका; पीएम ने कहा- Well done India
  • कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के महाभियान के पहले ही दिन सोमवार को नया रिकार्ड बना। शाम सात बजे तक देश में वैक्सीन की करीब 83 लाख डोज लगाई गईं जो रविवार के 36 लाख डोज से दोगुना से भी ज्यादा है।

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के महाभियान के पहले ही दिन सोमवार को नया रिकार्ड बना। शाम सात बजे तक देश में वैक्सीन की करीब 83 लाख डोज लगाई गईं, जो रविवार के 36 लाख डोज से दोगुना से भी ज्यादा है। इससे पहले एक अप्रैल को 48 लाख से ज्यादा डोज लगाई थीं। वैक्सीन की बढ़ी हुई उपलब्धता को देखते हुए टीकाकरण में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। सरकार ने रोजाना एक करोड़ डोज देने का लक्ष्य रखा है। उम्मीद की जा रही है कि जुलाई के अंत तक भारत लगभग 50 करोड़ डोज लगा चुका होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि आज रिकार्ड तोड़ टीकाकरण संख्या खुश करने वाली है। कोविड-19 से लड़ने के लिए वैक्सीन हमारा सबसे मजबूत हथियार बनी है। उन सभी को बधाई, जिन्होंने टीका लगवाया और सभी फ्रंटलाइन वैरियर्स को भी बधाई जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि इतने सारे लोगों को टीका मिल सके। वेलडन इंडिया!

केंद्रीकृत प्रयास का दिखा असर

सोमवार को टीकाकरण में केंद्रीकृत प्रयास का असर दिखा। देश में एक मई से विकेंद्रीकृत टीकाकरण प्रणाली शुरू हुई थी। इसमें राज्यों को खुद से वैक्सीन खरीद कर 18-44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण करने की छूट दी गई थी। परंतु, इससे टीकाकरण की गति बढ़ने की बजाय धीमी हो गई। इसको देखते हुए सात जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण को केंद्रीकृत करते हुए 21 जून से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त टीका लगाने का एलान किया था। इसके तहत केंद्र सरकार देश में उत्पादित होने वाली 75 फीसद वैक्सीन खरीद रही है और राज्यों को मुफ्त दे रही है, जबकि निजी क्षेत्र का 25 फीसद वैक्सीन का कोटा बरकरार रखा गया है।

योग दिवस पर शुरू हुए अभियान में 18 पार के सभी लोगों को लगाया जा रहा मुफ्त टीका

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आगे भी टीकाकरण कमोवेश इसी तरह से जारी रहेगी। उनके अनुसार 31 जुलाई तक वैक्सीन की लगभग 54 करोड़ डोज की आपूर्ति होनी है और अभी तक 31 करोड़ डोज की ही आपूर्ति हो पाई है। इसमें से 28 करोड़ से ज्यादा डोज का इस्तेमाल हो चुका है। जाहिर है कि अगले 40 दिनों के लिए लगभग 24 करोड़ डोज यानी प्रतिदिन औसतन 60 लाख डोज उपलब्ध होंगी।

अगस्त से वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ने के बाद इसमें और भी इजाफा होगा। राजग शासित राज्य रहे आगेटीकाकरण में भाजपा और राजग शासित राज्य आगे रहे। सोमवार के टीकाकरण में इनका योगदान 70 फीसद रहा। जबकि, गैर राजग शासित राज्यों में सिर्फ 30 फीसद ही टीके लगाए जा सके। दिल्ली में तो आंकड़ा एक लाख तक भी नहीं पहुंच पाया।

टीकाकरण में शीर्ष 10 राज्य

राज्य कुल टीके (लाख में)

मध्य प्रदेश – 15.98

कर्नाटक – 10.86

उत्तर प्रदेश – 6.89

गुजरात – 5.05

बिहार – 4.88

हरियाणा – 4.80

राजस्थान – 4.35

महाराष्ट्र – 3.80

तमिलनाडु – 3.41

असम – 3.38 (सोमवार रात 9:00 बजे तक के आंकड़े)

बड़े नेता टीका केंद्र पर रहे मौजूद

टीकाकरण के इस अभियान के लिए राज्य सरकारों ने बड़े पैमाने पर तैयारी की थी। केंद्र और सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से भी पूरी तैयारी की गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई मंत्री और पार्टी पदाधिकारी अलग-अलग टीका केंद्रों पर मौजूद थे।

हजारों नए टीकाकरण केंद्र खोले गए

देश में अभी तक लगभग 40 हजार सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से 30-35 लाख डोज प्रतिदिन लगाई जा रही थीं। सोमवार को सरकारी टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 65,777 कर दी गईं। हालांकि, निजी टीकाकरण केंद्र की संख्या 2,062 हो गई। जबकि, 25 फीसद डोज की सप्लाई निजी क्षेत्र को हो रही है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में निजी क्षेत्र को वैक्सीन की सप्लाई बढ़ने के साथ ही उनके टीकाकरण केंद्रों की संख्या में भी उसी अनुपात में इजाफा होगा।

 

Post navigation

Prev
Next
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

  • September 25, 2026
अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

  • September 25, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

  • September 25, 2026
अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

  • September 25, 2026
‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

  • September 25, 2026
25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

  • September 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’ September 25, 2026
  • अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार September 25, 2026
  • CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की तारीख का ऐलान, दीपके बोले- ‘कल तक…’ September 25, 2026
  • CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत September 25, 2026
  • एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, खुश हो गए पीएम मोदी, कहा- ‘Proud Moment’ September 25, 2026
  • अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’ September 25, 2026
  • ‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट September 25, 2026
  • 25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट September 25, 2026
  • सरकारी अस्पतालों में चल रहा बड़ा ‘खेल’, पूरे देश में दवाइयों की खरीद की समीक्षा कर रही केंद्र सरकार September 25, 2026
  • लखनऊ को CM योगी की सौगात, 12000 करोड़ के प्रोजेक्ट का किया भूमिपूजन September 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021