नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

गंगोह। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी चांद को गंगोह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर आरोपी को नानौता चौक से पकड़ा गया। वह भागने की फिराक में था।

सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि 10 सितंबर को एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चांद उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Reply