राष्ट्रीय सवर्ण समाज ने की भरत तिवारी एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग

राष्ट्रीय सवर्ण समाज ने की भरत तिवारी एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग
सहारनपुर में जिलाधिकारी ज्ञापन देने जाते सवर्ण समाज के प्रतिनिधि।

सहारनपुर। बिहार में भरत तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु के मामले को लेकर राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी एवं जनचर्चाओं के आधार पर इस घटना को लेकर कई गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं, जिससे आमजन के बीच न्याय व्यवस्था एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निष्पक्षता को लेकर आशंकाएं पैदा हुई हैं।

आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज संघ के नेत्तृव में पदाधिकारी व कार्यकर्ता हकीकतनगर के रामलीला मैदान एकत्रित हुए और वहां से शांतिमार्च के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अनुसार न्याय प्राप्त करने का अधिकार देता है। किसी व्यक्ति पर अपराध का आरोप होने की स्थिति में भी उसके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना तथा विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करना राज्य का दायित्व है। स्वर्ण समाज ने राष्ट्रपति से मांग करते हुए कि मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके।

ज्ञापन में मांग की गई है कि भरत तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जांच की निगरानी किसी सक्षम एवं स्वतंत्र प्राधिकरण द्वारा कराई जाए तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, जिससे जनसामान्य के समक्ष तथ्य स्पष्ट हो सकें। ज्ञापन देने वालों में राजीव शर्मा, रोहित कौशिक, आचार्य वासुदेव, शुभम कौशिक, प्रद्युम्न शर्मा, कान्हा राणा, अभिषेक राणा, अर्जुन पंडित, नागेंद्र राणा, मनमोहन शर्मा, अतुल पाराशर, आत्मानुभवी महाराज, सौरभ शर्मा, देवा ठाकुर, डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, के.के. शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, आचार्य धर्मेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply