‘राहुल गांधी महापुरुष हैं, वो महात्मा गांधी का सपना पूरा कर रहे’, आचार्य प्रमोद ने ऐसा क्यों कहा

‘राहुल गांधी महापुरुष हैं, वो महात्मा गांधी का सपना पूरा कर रहे’, आचार्य प्रमोद ने ऐसा क्यों कहा

लोकसभा चुनाव 2024 अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। 20 मई 2024 तक चुनाव के 5 फेज के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन लगातार 400 पार सीटों का दावा कर रहा है तो वहीं, कांग्रेस और इंडी अलायंस भी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है। इस बीच अब कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी महापुरुष हैं। आइए जानते हैं कि प्रमोद कृष्णम ने ऐसी बात क्यों कही है।

राहुल गांधी महापुरुष हैं- प्रमोद कृष्णम 

कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम में राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि राहुल गांधी महापुरुष हैं, वह कुछ भी कह सकते हैं। अभी वो पहली तारीख तक और भी बहत कुछ बोलेंगे। उनपर क्या कहा जा सकता है। राहुल गांधी का बहुत बड़ा उपकार है। महात्मा गांधी ने सपना देखा था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। वो काम भाजपा भी नहीं कर पाई। लेकिन वो काम राहुल गांधी कर रहे हैं।

कांग्रेस सबसे कम सीटें जीतेगी- प्रमोद कृष्णम

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने का काम कर रहे हैं। वह अपना काम बहुत अच्छी तरह से बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि देशभर के करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद कांग्रेस अब तक की सबसे कम सीटें जीतने वाली पार्टी होगी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे