प्रगति सोशल वेलफेयर सोसायटी ने शिवभक्त काविंड़यों को वितरित किए केले-बिस्किट व टॉफियां
सहारनपुर। पावन कांवड़ यात्रा के अवसर पर प्रगति सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से घंटाघर स्थित देहरादून रोड पर सिटी पैथोलॉजी के सामने कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए सेवा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने श्रद्धा एवं भक्ति-भाव के साथ कांवड़ यात्रियों को केले, बिस्किट एवं टॉफियों का वितरण किया।
संस्था के संस्थापक डॉ. आदित्य राठी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। संस्था का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक सेवा की गतिविधियों के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों का आभार व्यक्त किया।
संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं की सेवा का क्रम जारी रखा जाएगा। सेवा कार्य में दीपक शर्मा, सचिन मारकंडे, अमित पंडित, राजेश सैनी, संदीप सैनी, संजय सैनी, हिमांशु माहेश्वरी, मनोज मूंगा, संजय मेहता, संजय मित्तल, सचिन बंसल, मुकेश शर्मा, नितिन माहेश्वरी, मनीष सहगल, नाथीराम सैनी, भवकुश, अमित ढींगरा, केके गर्ग, प्रणव चैहान, राघव ठकराल सहित संस्था के काफी संख्या में सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।
