मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन

मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन
सहारनपुर में कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन करते मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार।

सहारनपुर। कामधेनू उद्योग नगर एसोसिएशन द्वारा कांवड़ यात्रियों की सेवा एवं सुविधा के लिए आयोजित कांवड़ शिविर का भव्य उद्घाटन मंडलायुक्त रूपेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने कांवड़ यात्रियों की सेवा को पुण्य एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए शिविर आयोजकों की सराहना की।

इस अवसर पर पपं के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सेवा की भावना का प्रतीक है।  इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा जी महामंत्री आतिश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरभान भतीजा कोषाध्यक्ष गुलशन कावत्रा ने अपने विचार व्यक्त किये। पूर्व पार्षद मानसिंह जैन सहित संगठन के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त रूपेश कुमार जी एवं आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शरद गर्ग, अक्षय साहनी, सोनू सचदेवा, प्रवीण ठकराल, सुशील सडाना, प्रदीप गोयल, के.आर. सिंघल, प्रमोद सडाना एवं प्रेम कावत्रा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने किया।

Leave a Reply