पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। जनपद पुलिस द्वारा एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के थाना देहात कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक एच. एन. सिंह, उपनिरीक्षक अनुज कुमार व उपनिरीक्षक निप्पी सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों तालिब उर्फ मिंडा पुत्र गुलफाम, आबिद पुत्र यूनुस व गुलबहार पुत्र गुलफाम निवसीगण ग्राम शेखपुरा थाना देहात कोतवाली को स्मार्ट सिटी कालोनी के रास्ते पर बेहट रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया सामान लोटे, दीपक, घंटी, इनवर्टर, कान्हा जी का झूल्हा बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
