चोरी के एक्टीवा सहित पुलिस ने दबोचा वाहन चोर

चोरी के एक्टीवा सहित पुलिस ने दबोचा वाहन चोर
सहारनपुर में कुतुबशेर पुलिस द्वारा दबोचा गया आरोपी।

सहारनपुर।  थाना कुतुबशेर ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया एक एक्टीवा बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी व उपनिरीक्षक पंकज शर्मा के नेतृत्व में एक शातिर वाहन चोर असद खान पुत्र राशिद खान निवासी मौहल्ला पठानपुरा थाना सदर बाजार को दबनी कब्रिस्तान के बरामद से जा रहे रास्ते पर तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक एक्टीवा नम्बर यूपी-11एयू-7867 बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी का वांछित धाराओं में चालान काटकर जेल भेज दिया।