जिला वाल्मीकि सभा का चुनाव कार्यक्रम घोषित
सहारनपुर। जिला वाल्मीकि सभा के संरक्षक मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला वाल्मीकि सभा के जिलाध्यक्ष पद के लिए आगामी 22 अगस्त को मतदान कराया जाएगा। रेलवे स्टेशन स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर मुख्य संरक्षक विश्वम्भर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला वाल्मीकि सभा के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार 19 जुलाई को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे तथा इसी दौरान चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 22 अगस्त प्रातः 7ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक होगा। इसके बाद 23 अगस्त को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। बैठक में विश्वम्भर सिंह, डॉ. नरेंद्र, संजीव कुमार, नानूराम, राजकुमार बिरला (बेहट), सत्यपाल सिंह, अमित कुमार, संजय कुमार, गौरव पुहाल, अंकित राज, ब्रह्मदत्त प्रधान, नाथीराम खरे, रणजीत लहरी, हुक्मचंद, विश्वास घावरी, राहुल जोलान, निहाल वाल्मीकि, विक्की, श्रीमती मुन्नी घावरी, पारस राज, राजन डबराल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
