पुलिस ने दबोचे छह शातिर गौकश, दो महिंद्रा पिकअप गाड़ी एवं 10 जिंदा गौवंश बरामद
- सहारनपुर में सरसावा पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी एवं बरामद महिंद्रा पिकअप गाड़ियां।
सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने छह गौकशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो महिंद्रा पिकअप गाड़ी, 10 जिंदा व एक मृत गौवंश बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। मिली जानकारी के अनुसार थाना सरसावा पुलिस ने थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक महेश सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार व उपनिरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान छह शातिर गौकश सुमित पुत्र धर्मपाल, आनंद पुत्र मोहकम व भानू पुत्र जग्गा निवासीगण सांपला बेगमपुर थाना नकुड़, विशाल पुत्र विनोद, सुमित पुत्र बृजपाल निवासीगण गदरहेड़ी व नितिन पुत्र सतपाल निवासी झबीरन थाना सरसावा को प्राथमिक विद्यालय के सामने शेखपुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो महिंद्रा पिकअप गाड़ियां यूपी-19टी-1349, यूपी-11एटी- 4097, 11 गौवंश बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों गौवध अधिनियम की धारा-3/5ख/8 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।
