• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

एनसीसी रैली में बोले पीएम नरेन्द्र मोदी, ‘नशे से दूर रहें, भारत का भाग्य बदल सकते हैं युवा’

  • January 28, 2022
एनसीसी रैली में बोले पीएम नरेन्द्र मोदी, ‘नशे से दूर रहें, भारत का भाग्य बदल सकते हैं युवा’
विज्ञापन
विज्ञापन
  • NCC Rally Today पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी रैली को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि आज इस समय जितने भी युवक-युवतियां NCC में हैं NSS में हैं उसमें से ज्यादातर इस शताब्दी में ही पैदा हुए हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की रैली को संबोधित किया। बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह में एनसीसी कैडट्स की परेड संपन्न होने के बाद हर साल 28 जनवरी को इस रैली का आयोजन किया जाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जब युवा देश इस तरह के ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनता है तो उसके उत्सव में अलग ही उत्साह दिखता है। ये उत्साह आज इस मैदान पर भी दिखता है। उन्होंने कहा कि ये भारत की उस युवा शक्ति के दर्शन हैं, जो हमारे संकल्पों को पूरा करेगी। अब देश की बेटियां सैनिक स्कूलों में एड्मिशन ले रही हैं। सेना में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिल रही हैं। एयरफोर्स में देश की बेटियां फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। ऐसे में हमारा प्रयास होना चाहिए कि एनसीसी में भी ज्यादा से ज्यादा बेटियां शामिल हों।

आपको भारत को 2047 तक लेकर जाना है
मोदी ने कहा कि आज इस समय जितने भी युवक-युवतियां NCC में हैं, NSS में हैं, उसमें से ज्यादातर इस शताब्दी में ही पैदा हुए हैं। आपको ही भारत को 2047 तक लेकर जाना है। इसलिए आपकी कोशिशें, आपके संकल्प, उन संकल्पों की सिद्धि, भारत की सिद्धि होगी, भारत की सफलता होगी।

पीएम ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए आगे कहा कि जिस देश का युवा, राष्ट्र प्रथम की सोच के साथ आगे बढ़ने लगता है, उसे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। आज खेल के मैदान में, भारत की सफलता भी इसका एक बड़ा उदाहरण है। मोदी ने कहा कि कुछ लोग हमारे समाज को कोसते हैं, लेकिन इसी समाज ने दिखा दिया कि जब बात देश की हो तो उससे बढ़कर कुछ नहीं। जब सही दिशा मिले, सही उदाहरण मिले तो हमारा देश कितना कुछ करके दिखाता है, है उसका उदाहरण है।

वोकल फोर लोकल में भूमिका निभा सकते हैं युवा

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने कहा कि सभी युवा, वोकल फोर लोकल के अभियान में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। अगर भारत के युवा ठान लें कि जिस चीज के निर्माण में किसी भारतीय का श्रम लगा है, किसी भारतीय का पसीना बहा, सिर्फ वही चीज इस्तेमाल करेंगे, तो भारत का भाग्य बदल सकता है। नशा हमारी युवा पीढ़ी को कितना बर्बाद करता है, ये आप भली-भांती जानते हैं। इसलिए जिस स्कूल-कॉलेज में एनसीसी-एनएसएस हो, वहां ड्रग्स कैसे पहुंच सकती है। आप कैडेट के तौर पर खुद ड्रग्स से मुक्त रहें, साथ ही अपने कैम्पस को ड्रग्स से मुक्त करें।

गार्ड आफ आनर का निरीक्षण किया

पीएम मोदी ने गार्ड आफ आनर का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा उन्होंने एनसीसी टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट की समीक्षा की। पीएम ने सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को मेडल और छड़ी देकर सम्मानित किया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
‘मोदी का नाम सुनते ही कांग्रेस ऐसे भड़कती है, जैसे बैल को लाल कपड़ा दिखा दिया हो’, शिवराज सिंह चौहान का तीखा हमला

‘मोदी का नाम सुनते ही कांग्रेस ऐसे भड़कती है, जैसे बैल को लाल कपड़ा दिखा दिया हो’, शिवराज सिंह चौहान का तीखा हमला

  • October 27, 2026
SIR विवाद के बीच राहुल गांधी की ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ पोस्ट, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सियासी हलचल तेज

SIR विवाद के बीच राहुल गांधी की ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ पोस्ट, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सियासी हलचल तेज

  • October 27, 2026
बृजभूषण शरण सिंह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- कांग्रेस 25 सीटों से आगे नहीं बढ़ती, नेतृत्व पर भी उठाए सवाल

बृजभूषण शरण सिंह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- कांग्रेस 25 सीटों से आगे नहीं बढ़ती, नेतृत्व पर भी उठाए सवाल

  • October 27, 2026
‘सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच’, जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए

‘सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच’, जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए

  • October 27, 2026
खरगे के बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, बोले- व्यक्तिगत मर्यादाओं का उल्लंघन न करे कांग्रेस

खरगे के बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, बोले- व्यक्तिगत मर्यादाओं का उल्लंघन न करे कांग्रेस

  • October 26, 2026
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- ‘किसी को बदनाम…’

बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- ‘किसी को बदनाम…’

  • October 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • बीजेपी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप बेटी समेत सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा October 27, 2026
  • ‘मोदी का नाम सुनते ही कांग्रेस ऐसे भड़कती है, जैसे बैल को लाल कपड़ा दिखा दिया हो’, शिवराज सिंह चौहान का तीखा हमला October 27, 2026
  • महुआ मोइत्रा हटाएंगी निशिकांत दुबे पर की गई विवादित पोस्ट, दिल्ली हाईकोर्ट में दी जानकारी October 27, 2026
  • अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें October 27, 2026
  • शाहजहांपुर में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की जांच की मांग October 27, 2026
  • युवती ने एसपी कार्यालय में की न्याय की मांग, पुलिस पर FIR में धारा कम करने का आरोप October 27, 2026
  • सपा ने मतगणना स्थल पर प्रवेश न देने का लगाया आरोप, ARO ने किया खंडन October 27, 2026
  • वकीलों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के खिलाफ प्रदर्शन किया, 28 अक्टूबर से उग्र आंदोलन की चेतावनी October 27, 2026
  • कांग्रेस विधायक ने केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली का आह्वान October 27, 2026
  • शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी, एक्शन और रोमांस का संगम October 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021