• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अमेरिका ने पाक को फिर दिया झटका, ट्रंप प्रशासन के बाद बाइडन प्रशासन में भी पाकिस्तान को नहीं मिलेगी आर्थिक मदद

  • May 25, 2021
अमेरिका ने पाक को फिर दिया झटका, ट्रंप प्रशासन के बाद बाइडन प्रशासन में भी पाकिस्तान को नहीं मिलेगी आर्थिक मदद
  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी 2018 में पाकिस्तान के लिए सभी सुरक्षा सहायता निलंबित कर दी थी। इस दौरान उन्होंने तर्क दिया था कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान के सहयोग और भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं।

वाशिंगटन । अमेरिका ने पाकिस्तान को एक बार फिर झटका दिया है। ट्रंप प्रशासन के पाकिस्तान को सुरक्षा सहायता के लिए आर्थिक रूप से मदद नहीं देने के फैसले को बाइडन प्रशासन ने जारी रखने का निर्णय लिया है। सोमवार को रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और पाक जनरल प्रमुख कमर जावेद बाजवा के बीच हुई बातचीत के बाद पेंटागन ने यह जानकारी दी है।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘पाकिस्तान के लिए अमेरिकी सुरक्षा सहायता बाइडन प्रशासन में भी निलंबित रहेगी। मैं इस बारे में अटकलें नहीं लगाऊंगा कि क्या यह आगे चलकर बदलेगा या नहीं।’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने ये बातें कही हैं, उनसे पूछा गया था कि क्या बाइडन प्रशासन ने ट्रंप प्रशासन की नीतियों की समीक्षा की है और क्या आर्थिक सहायता के मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ बातचीत के दौरान चर्चा हुई है।

बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी 2018 में, पाकिस्तान के लिए सभी सुरक्षा सहायता निलंबित कर दी थी। इस दौरान उन्होंने तर्क दिया था कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान के सहयोग और भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं

किर्बी ने कहा, इससे पहले ऑस्टिन ने साझा क्षेत्रीय हितों और उद्देश्यों पर चर्चा करने के लिए जनरल बाजवा के साथ बात की। उन्होंने कहा, ‘बातचीत के दौरान, सचिव ने अफगानिस्तान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान के समर्थन की प्रशंसा की और अमेरिका-पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंधों पर निर्माण जारी रखने की इच्छा व्यक्त की।’

ऑस्टिन ने एक ट्वीट में कहा, ‘मैंने अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों के लिए प्रशंसा की और क्षेत्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने की अपनी इच्छा दोहराई है।’ एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने जेनेवा में अपने पाकिस्तानी समकक्ष मोईद युसूफ से मुलाकात की। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली हॉर्न ने कहा, ‘दोनों पक्षों ने आपसी हित के कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों और व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। वे बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं।’

 

Post navigation

Prev
Next
PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले अखिलेश के सांसद के खिलाफ FIR, गंभीर धाराओं में केस दर्ज

PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले अखिलेश के सांसद के खिलाफ FIR, गंभीर धाराओं में केस दर्ज

  • May 12, 2026
‘प्राचीन काल में योगी केवल गुफाओं तक सीमित नहीं थे….’, बागपत में बोले CM योगी आदित्यनाथ

‘प्राचीन काल में योगी केवल गुफाओं तक सीमित नहीं थे….’, बागपत में बोले CM योगी आदित्यनाथ

  • May 12, 2026
पंजाब किंग्स की हार से फंस गया प्लेऑफ का ​गणित, दिल्ली कैपिटल्स की चल रही सांसें

पंजाब किंग्स की हार से फंस गया प्लेऑफ का ​गणित, दिल्ली कैपिटल्स की चल रही सांसें

  • May 12, 2026
PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर आया शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रिएक्शन

PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर आया शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रिएक्शन

  • May 12, 2026
‘सीधे बोल दो खेलना नहीं देना चाहते’, गोंडा में रेसलर विनेश फोगाट का WFI पर फूटा गुस्सा

‘सीधे बोल दो खेलना नहीं देना चाहते’, गोंडा में रेसलर विनेश फोगाट का WFI पर फूटा गुस्सा

  • May 12, 2026
दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं, बारिश के भी आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं, बारिश के भी आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

  • May 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले अखिलेश के सांसद के खिलाफ FIR, गंभीर धाराओं में केस दर्ज May 12, 2026
  • ‘प्राचीन काल में योगी केवल गुफाओं तक सीमित नहीं थे….’, बागपत में बोले CM योगी आदित्यनाथ May 12, 2026
  • PM मोदी की कटौती वाली अपील पर मायावती का आया बड़ा बयान, बोलीं- ‘खोने के लिए कुछ खास बचा नहीं’ May 12, 2026
  • पंजाब किंग्स की हार से फंस गया प्लेऑफ का ​गणित, दिल्ली कैपिटल्स की चल रही सांसें May 12, 2026
  • PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर आया शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रिएक्शन May 12, 2026
  • ‘सीधे बोल दो खेलना नहीं देना चाहते’, गोंडा में रेसलर विनेश फोगाट का WFI पर फूटा गुस्सा May 12, 2026
  • दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं, बारिश के भी आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट May 12, 2026
  • असम में हिमंत बिस्वा सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ? पीएम मोदी समेत ये बड़े नेता रहेंगे मौजूद May 12, 2026
  • पीएम मोदी शुक्रवार को इन 5 देशों की यात्रा पर रवाना होंगे, लिस्ट में इटली भी शामिल, जानें सभी देशों के नाम May 12, 2026
  • ‘अपनी पार्टी के ताबूत में आखिरी कील…’, सपा सांसद की PM पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़की BJP May 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021