लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
New Delhi : लोकसभा सीटों के परिसीमन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को स्थायी रूप से बरकरार रखने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने पारित कर दिया। प्रस्ताव में राज्यों के बीच सीटों के मौजूदा अनुपात को बनाए रखने और 2029 के लोकसभा चुनाव में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को 543 सीटों के आधार पर लागू करने की मांग भी की गई है।
इस मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी दल पहले से ही परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं। विपक्ष की मांग है कि महिला आरक्षण को परिसीमन से अलग किया जाए और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के बजाय राज्यों के मौजूदा प्रतिनिधित्व को सुरक्षित रखा जाए।
विजय के प्रस्ताव में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं—लोकसभा की कुल 543 सीटें बरकरार रखना, राज्यों के बीच सीटों के मौजूदा अनुपात को फ्रीज करना, जनसंख्या और राज्यों के बीच मौजूदा 2.2:1 अनुपात बनाए रखना और 2029 में 543 सीटों के आधार पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करना।
