• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश में जल्द शुरू होगी नेजल और दुनिया की पहली DNA वैक्सीन, पीएम मोदी ने किया एलान

  • December 26, 2021
देश में जल्द शुरू होगी नेजल और दुनिया की पहली DNA वैक्सीन, पीएम मोदी ने किया एलान
  • भारत में जल्‍द ही नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्‍सीन की शुरुआत हो जाएगी। इसके अलावा दुनिया की पहली डीएनए वैक्‍सीन की भी शुरुआत जल्‍द होगी। इसका एलान पीएम मोदी ने देश को दिए संबोधन में किया है।

नई दिल्‍ली । देश में फिर से सिर उठा रही कोरोना महामारी और सामने आने वाले इसके नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए जल्‍द ही नाक से दी जाने वाली वैक्‍सीन की शुरुआत हो जाएगी। इसकी घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिए अपने संबोधन में की है। उन्‍होंने इस दौरान देशवासियों से ओमिक्रोन के नए खतरे से निपटने के लिए लापरवाह न होने की भी अपील की है। देश को दिए अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि इस बात के पुख्‍ता प्रमाण हैं कि इस महामारी से केवल और केवल सावधान रहते हुए ही लड़ा और जीता जा सकता है। इसलिए मास्‍क का उपयोग, साफ-सफाई और एक दूसरे से दूरी बनाए रखने की आदत को किसी भी सूरत से न छोड़ें।

न डरें, देश में पूरे इंतजाम 

क्रिसमस के मौके पर दिए अपने संबोधन में उन्‍होंने देशवासियों को कुछ खास जानकारियां भी दी जो ओमिक्रोन से बढ़ती दहशत के लिए बेहद जरूरी भी थी। उन्‍होंने इस दौरान बताया कि तेजी से सामने आ रहे वैरिएंट के साथ ही हमारी क्षमता, ताकत और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। देश में नई चीजों को लाने की जज्‍बा भी बढ़ रहा है। उन्‍होंने बताया कि देश में फिलहाल 18 लाख आइसोलेशन बेड मौजूद हैं। इसके अलावा 5 लाख ऐसे बेड हैं जिनके साथ आक्‍सीजन सपोर्ट है। साथ ही मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए 1 लाख 40 हजार आईसीयू बेड भी उपलब्‍ध हैं। करीब 90 हजार बेड केवल बच्‍चों के लिए मौजूद हैं।

आक्‍सीजन की पर्याप्‍त सप्‍लाई 

मौजूदा समय में देश में 3 हजार से अधिक PSA आक्‍सीजन प्‍लांट्स काम कर रहे हैं। गंभीर स्थिति से निपटने के लिए करीब चार लाख आक्‍सीजन सिलेंडर देशभर में उपलब्‍ध करवाए गए हैं। सभी राज्‍यों को इस महामारी और नए वैरिएंट से लड़ने के लिए दवाओं का पूरा स्‍टाक मुहैया करवाया गया है। साथ ही राज्‍यों को बफर स्‍टाक रखने के लिए भी कहा गया है। राज्‍यों को पर्याप्त टेस्टिंग किट्स भी दी जा रही हैं।

अगले वर्ष होगी शुरुआत 

आपको बता दें कि भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत इस वर्ष 16 जनवरी को हुई थी। तब से लेकर आज तक देशभर में 141 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। भारत की वयस्क जनसंख्या में से 61 फीसद से अधिक जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। वहीं करीब 90 फीसद लोगों को वैक्‍सीन की एक खुराक दी जा चुकी है। गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल जैसे राज्यों ने सौ फीसद सिंगल डोज वैक्‍सीनेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

बच्‍चों को भी लगेगी वैक्‍सीन

अपने संबोधन में पीएम ने बताया कि अगले वर्ष 3 जनवरी से 15 साल से 18 साल की आयु के बीच के बच्‍चों का वैक्‍सीनेशन शुरू हो जाएगा। 10 जनवरी 2022 से हेल्‍थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज देने का भी काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा 60 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के लोगों को भी डाक्‍टर की सलाह के बाद ये वैक्‍सीन दी जा सकेगी।

 

Post navigation

Prev
Next
इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’

इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’

  • September 3, 2026
‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज

‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज

  • September 2, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

  • September 2, 2026
झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’

झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’

  • September 2, 2026
राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस में सत्यकी की गवाही, बोले- ‘सावरकर मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे’

राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस में सत्यकी की गवाही, बोले- ‘सावरकर मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे’

  • September 2, 2026
हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका

हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका

  • September 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन September 3, 2026
  • F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े September 3, 2026
  • बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून September 3, 2026
  • अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला September 3, 2026
  • यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित September 3, 2026
  • पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’ September 3, 2026
  • इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’ September 3, 2026
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आईआईए सहारनपुर चैप्टर को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित September 2, 2026
  • आईजीआरएस रैंकिंग में सहारनपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल September 2, 2026
  • 2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश September 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021